योग-भोग-रोग

(सन्देश १३) सितम्बर 2011 का प्रथम पाक्षिक निवेदन- सर्वशक्तिमान, सर्वान्तर्यामी, सर्वज्ञ एवम् सर्वसुहृद परमात्मा से जुड़ने को योग कहते हैं। वास्तव में तो जीव उस परमात्म-सत्ता से कभी पृथक हुआ ही नहीं, किन्तु उसे केवल भूल गया है। इस भूल के कारण वह अपने को उससे पृथक मान बैठा है। इस भूल को मिटाना […]
उल्लासमय त्यौहार (उत्सव)

(सन्देश-१२) – अगस्त २०११ का द्वितीय पाक्षिक निवेदन – (आधार – परम पूज्य स्वामी बालकृष्ण दास जी “महाराजश्री” द्वारा रचित “लक्ष्य की ओर” पृ० १८९) परम पूज्य महाराजश्री के अनुसार “उत्सव उसका नाम है कि पूर्व से ही रहते हुए, वर्तमान में रहने के स्थायी-भाव से भावित प्रभावित कर दे। उत्सव में ही […]
नाम-अपराध-२

(सन्देश-११) – अगस्त २०११ का प्रथम पाक्षिक निवेदन – (गत निवेदन के आगे) (आधार – परम पूज्य “बाबूजी” द्वारा लिखित “श्री भगवन्नाम-चिन्तन” छ्ठा सस्करण-पृष्ठ ३९) ६. नाम का सहारा लेकर पाप करना – बुद्धि जब पापकर्म में लिप्त होती है तो कभी-कभी मनुष्य यह सोचकर पाप करता रहता है कि बाद में नाम-जप […]
नाम-अपराध-१

(सन्देश-१०) – जुलाई २०११ का द्वितीय पाक्षिक निवेदन – (आधार-परम पूज्य “बाबूजी” द्वारा लिखित “श्री भगवन्नाग-चिन्तन” छठा सस्करण-प्रष्ठ ३९) वैसे तो भगवान् का नाम जैसे भी लिया जाये, उसका फल अवश्य होता है, किन्तु अश्रद्धा, अविश्वास और सांसारिक कामनाओं की पूर्ति के कारण उसके वास्तविक फल की प्राप्ति में देर हो जाती है। […]
प्रश्नोत्तर

(सन्देश-९) – जुलाई २०११ का प्रथम पाक्षिक निवेदन – प्र0-1. बहुधा देखा जाता है कि आध्यात्मिक सिद्धान्त समझ में आ भी जाते हैं, हम मान भी लेते हैं, किन्तु जीवन में प्रयोग करने में संकोच रहता है। ऐसा क्यों होता है? प्र0-२. साधन भी करते हैं जैसे जप, स्वाध्याय,सत्संग आदि – किन्तु यह प्रतीति […]
त्रिगुण विज्ञान(३)

जून-२०११ का द्वितीय पाक्षिक निवेदन- (गत पाक्षिक निवेदन के आगे) त्रिगुण विज्ञान से भगवत्प्राप्ति ५. मंत्र- “मननात् त्रायते इति मंत्र:/- जो मनन करने से कल्याण करे, वह मंत्र है। इसलिये शास्त्रों में आज्ञा दी गयी है कि जप करते समय उसकी अर्थ-भावना को अवश्य विचार में रखना चाहिये। मंत्र कुछ चुने हुए शब्दों […]
त्रिगुण विज्ञान(२)

जून-२०११ का प्रथम पाक्षिक निवेदन- गुणों की वृद्धि में सहायक तत्त्वों का विवेचन मई मास के द्वितीय पाक्षिक निवेदन के प्रस्तर-६ में पाँच तत्त्वों का उल्लेख किया गया है। ये तत्त्व तभी सहायक होते हैं, जब इनकी वृद्धि के लिये मन में उत्कट इच्छा होती है और तदनुसार भगवान् से उनमें वृद्धि के […]
त्रिगुण-विज्ञान(१)

मई मास का द्वितीय पाक्षिक निवेदन- प्रकृति के तीन गुण विख्यात हैं – सत्, रज तथा तम। इन गुणों के भली प्रकार ज्ञान को भगवान् सब ज्ञानों में सर्वोत्तम बताते हैं (गीता – १४/१)। उनका आश्वासन है कि इस ज्ञान के आलम्बन से मनुष्य भगवान् के स्वरूप को प्राप्त कर लेता है (गीता – […]
श्रद्धा और विश्वास

मई-२०११ का प्रथम पाक्षिक निवेदन- साधन मार्ग पर चलने में दो भाव अत्यन्त आवश्यक हैं- श्रद्धा और विश्वास । श्रद्धा मन का वह भाव है जिसके आधीन अपने विचारों और कर्मों को करने से ही मनुष्य अपना कल्याण निश्चित होना सम्भव समझता है। विश्वास मन का वह भाव है जिसके आधार पर मनुष्य यह […]
कामना-पूर्ति तथा कर्त्तव्य-पालन

अप्रैल २०११ का द्वितीय पाक्षिक निवेदन- “अपनी पसंदगी मन से सर्वथा निकाल दीजिये।” …. (आस्तिकता’-सार, पृ०३, पंक्ति ४) १. मन में समय-समय पर भाँति-भाँति की स्फुरणायें उठा करती हैं। उसी समय यह निश्चित कर लेना चाहिये कि यह स्फुरणा कामनापूर्ति की है अथवा कर्त्तव्यपालन की। इसकी सीधी परीक्षा यह है कि कामनापूर्ति में सफल […]