गोष्ठियों के विषय में मार्गदर्शन

भूमिका – परम पूज्य बाबूजी” (नित्य लीलालीन श्रद्धेय बाबू हनुमानप्रसाद पोद्वार “भाईजी”) की एक पुस्तकमाला ‘लोक परलोक का सुधार’ अथवा काम के पत्र’ नाम से गीताप्रेस, गोरखपुर द्वारा प्रकाशित है। उक्त पुस्तकमाला के भाग ४, पत्र संख्या १६ में आपने प्रत्येक कल्याणकामी मनुष्य के लिये दो उपदेश लिखे हैं। प्रथम तो यह कि प्रतिदिन […]
नैष्कर्म्य-सिद्धि

(सन्देश २२) – जनवरी २०१२ का द्वितीय पाक्षिक निवेदन – श्रीमद्भगवद्गीता के अध्याय सं० ३ श्लोक सं० ४ में भगवान् ने कहा है कि – न कर्मणामनारम्भान्नैष्कर्म्यं पुरुषोऽश्नुते | न च संन्यसनादेव सिद्धिं समधिगच्छति || अर्थात्, ‘मनुष्य न तो कर्मों का आरम्भ किये बिना निष्कर्मता (यानी योगनिष्ठा) को प्राप्त होता है और न कर्मो […]
सत्संग और कुसंग

(सन्देश २१) – जनवरी २०१२ का प्रथम पाक्षिक निवेदन – श्रीमद्भगवद्गीता (२/६२-६३) में मनुष्य के पतन तथा सर्वनाश के कारण का क्रम बताते हुए भगवान् ने कहा है – ध्यायतो विषयान्पुंस: सङ्गस्तेषूपजायते | सङ्गात्सञ्जायते काम: कामात्क्रोधोऽभिजायते || अर्थात्, (हे अर्जुन! मनसहित इन्द्रियों को वश में करके मेरे परायण न होने से) पुरुष के मन द्वारा […]
दुःख-संयोग का वियोग

(सन्देश १९) – दिसम्बर 2011 का प्रथम पाक्षिक निवेदन – नववर्ष की शुभकामना के साथ करें “दुःख-संयोग का वियोग” श्रीमद्भगवद्गीता के अध्याय सं० ६ के श्लोक सं० २३ में भगवान् कहते हैं – तं विद्याद् दु:खसंयोगवियोगं योगसञ्ज्ञितम् । स निश्चयेन योक्तव्यो योगोऽनिर्विण्णचेतसा ।। अर्थात् जो दुःखरूप (संसार के) संयोग से राहित है; उसको जानना […]
व्यवसायात्मिका-बुद्धि

(सन्देश १९) – दिसम्बर 2011 का प्रथम पाक्षिक निवेदन – श्रीमद्भगवद्गीता के अध्याय २, श्लोक सं० ४० तथा श्लोक सं० ४४ में व्यावसायात्मिका-बुद्धि का उल्लेख है। ‘अवसाय’ का अर्थ ‘दृढ़-निश्चय’ है। यह दृढ़-निश्चय जब विशेष रूप से किसी कल्याणकारी तत्त्व की प्राप्ति के लिये होता है, तो बुद्धि की इस वृत्ति को “व्यवसायात्मिका-बुद्धि! कहा […]
यज्ञ-शेष

(सन्देश १८) – नवम्बर 2011 का द्वितीय पाक्षिक निवेदन – श्रीमद्भगवद्गीता में दो स्थानों पर यज्ञ-शेष का उल्लेख है – यज्ञशिष्टाशिनः सन्तो मुच्यन्ते सर्वकिल्बिषैः। भुज्जते ते त्वघं पापा ये पचन्त्यात्मकारणात्।। अर्थात् ‘यज्ञ से बचे हुए अन्न को खाने वाले श्रेष्ठ पुरुष सब पापों से मुक्त हो जाते हैं और जो पापी लोग अपना शरीर-पोषण […]
नाम-जप

(सन्देश १७) – नवम्बर 2011 का प्रथम पाक्षिक निवेदन – श्रीमद्भगवद्गीता में भगवान् ने स्पष्ट कहा है कि आसक्ति से रहित होकर केवल यज्ञ के निमित्त ही भली-भाँति कर्तव्य-कर्म करना मनुष्य के लिये उचित है (गीता ३/९) | फिर गीता ३/१४ व १५ में भगवान् कहते हैं कि सर्वव्यापी परमात्मा सदा ही यज्ञ में […]
तांस्तथैव भजाम्यहम्

(सन्देश १६) – अक्टूबर 2011 का द्वितीय पाक्षिक निवेदन – ये यथा मां प्रपद्यन्ते तांस्तथैव भजाम्यहम् । मम वर्त्मानुवर्तन्ते मनुष्या: पार्थ सर्वश: ।। अर्थात् “हे पार्थ! जो मनुष्य जिस प्रकार मेरी शरण लेते हैं, मैं उन्हें उसी प्रकार से आश्रय देता हूँ, (क्योंकि) सभी मनुष्य सब प्रकार से मेरे मार्ग का अनुसरण करने को […]
लोकसंग्रह

(सन्देश १५) – अक्टूबर 2011 का प्रथम पाक्षिक निवेदन – १. भगवान् ने कर्मयोगी को लोकसंग्रह को दृष्टि में रखते हुए ही कर्म करने की आज्ञा दी है (गीता ३/२०) | इसके लिए उन्होंने राजर्षि जनक का उदाहरण दिया है तथा निरासक्त होकर निरन्तर कर्तव्य-कर्मों को करने के लिए कहा है (गीता ३/१९)। केवल सत्कर्म […]
योगक्षेमं वहाम्यहम्

(सन्देश १४) – सितम्बर 2011 का द्वितीय पाक्षिक निवेदन – श्रीमद्भगवद्गीता में भगवान् का स्पष्ट वचन है – “अनन्याश्विन्तयन्तो मां ये जनाः पर्युपासते। तेषां नित्याभियुक्तानां योगक्षेमं॑ वहाम्यहम्” अर्थात् जो भक्तजन अनन्य भाव से निरन्तर मेरा चिन्तन करते हुए सब प्रकार से मेरी उपासना करते हैं, ऐसे मुझसे नित्य जुड़े रहने वाले भक्तजनों का योगक्षेम […]